राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का आदेश, 7 हजार गांव में ग्राम सभा कराने का निर्देश

पटना : बिहार में बीते 20 अगस्त से ग्रामीण अंचलों में विशेष भूमि सर्वेक्षण यानी जमीन सर्वे का काम हो चुका है। राज्य में 45 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े गांव हैं। इनमें से करीब 38 हजार गांव ऐसे हैं जहां सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, लगभग सात हजार गांवों में अभी तक ग्राम सभा की बैठक भी नहीं हो पाई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आगामी एक सप्ताह में बचे हुए सभी गांवों में ग्राम सभा आयोजित करा लेने का आदेश दिया गया है।

आपको बता दें कि शेष बचे गांवों में अगले सप्ताह से ग्राम सभा कराकर सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिन गांवों में सर्वे की प्रक्रिया शुरू हुई है उनमें 14 हजार गांवों या मौजा में खतियान लेखन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। खतियान लेखन के बाद किश्तवार प्रकाशन और फिर खानापुरी (मानचित्र के साथ जमीन का विवरण) का काम शुरू होगा। शहरी या अधिसूचित क्षेत्र, टोपोलैंड या अन्य किसी तरह के विवाद होने की वजह से अभी दो हजार 611 मौजा या गांवों को सर्वे से बाहर रखा गया है। जानकारी के अनुसार, इनके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्तर से अलग से नीति तैयार करके सर्वे की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

यह भी पढ़े : Patna मेट्रो के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, गांधी मैदान से आकाशवाणी के बीच सुरंग तैयार

यह भी देखें : 

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...