मंकीपॉक्स को लेकर सरकार अलर्ट, DM ने जारी किया निर्देश

पटना : मंकीपॉक्स को लेकर बिहार सरकार अलर्ट मोड पर है। साथ ही पटना एयोरपोर्ट को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने मंकीपॉक्स को लेकर निर्देश जारी किया है। मंकीपॉक्स को लेकर लोगों के लिए निर्देश जारी किया गया है। निर्गत हेल्थ एडवाइजरी का पालन करने का आह्वान किया गया है। एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।

आपको बता दें कि बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपॉक्स को लेकर जिला प्रशासन और अस्पतालों को परामर्श जारी किया है। इसमें संबंधित अधिकारियों से लोगों को विषाणु जनित इस बीमारी के बारे में जागरूक करने को कहा गया है। इसके साथ ही पटना जिला प्रशासन ने सिविल सर्जन को विभाग की ओर से जारी परामर्श के बाद प्राथमिकता के आधार पर पटना एयरपोर्ट पर एक हेल्थ डेस्क स्थापित करने को कहा है।

यह भी देखें :

पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन हवाई अड्डा अधिकारियों और जिला सिविल सर्जन को आने वाले यात्रियों की कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। विगत 21 दिनों में पटना आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जानकारी हवाई अड्डे पर एकत्र करने को कहा गया है। केंद्र और उसके बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी परामर्श के बाद 24 घंटे के भीतर पटना हवाई अड्डे पर हेल्थ डेस्क स्थापित कर दिया जाएगा।

पटना एयरपोर्ट पर बनाया गया है स्वास्थ्य विभाग का हेल्थ डेस्क

बिहार में मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। आज इसके साथ ही पटना और गया एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। इसके लिए एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। मंकीपॉक्स को लेकर पटना एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग का हेल्थ डेस्क बनाया गया है। साथ ही एक एंबुलेंस भी तैनात किया गया है और एमएमसीएच में 10 बेड भी रखा गया है। न्यूज 22स्कोप की टीम ने इसका जायजा लिया।

आईये जानते हैं डॉ. शैलेश श्रीवास्तव से आपको कैसे लेना हैं प्रिकॉशन

बिहार की राजधानी पटना इन दिनों बढ़ते डेंगू के कहर से कराह रही है। पीएमसीएच में सौ के करीब डेंगू के मरीज हैं। ऐसे में आप अगर पटना में रहते हैं तो आपको कैसे प्रिकॉशन लेना हैं। इस पर पीएमसीएच के जाने माने चिकित्सक डॉ. शैलेश श्रीवास्तव से खास बातचीत की।

यह भी पढ़े : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का आदेश, 7 हजार गांव में ग्राम सभा कराने का निर्देश

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...