पटना पुलिस ने Tempo लिफ्टर गैंग के खिलाफ चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

पटना : पटना पुलिस को पिछले कुछ दिनों से ऐसी शिकायत मिल रही थी कि मॉर्निंग के समय रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों आदि जगहों से टेंपो लिफ्टर गैंग द्वारा यात्रियों के साथ छिनतई या ठगी की जा रही है। इसके रोकथाम के लिए आज यानी तीन सितंबर को प्रातः राजेंद्र नगर टर्मिनल में सहायक पुलिस अधीक्षक सदर-1 पटना के निर्देशन में सदर अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष एवं टीम के द्वारा टेंपो लिफ्टर गैंग के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिस क्रम में दो व्यक्ति को टेंपो में बैठाकर मोबाइल चोरी कर भागने के क्रम में पकड़ा गया। सुरज कुमार पिता गौरी शंकर साह चंगार थाना कंकरबाग एवं संतोष कुमार पिता जग्गू चौधरी न्यू जगनपुरा महादेव चौक थाना रामकृष्णा नगर पटना को चोरी के मोबाइल एवं इस्तेमाल किया गया टेंपो BR 01 PP 4009 के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावे कई बिना पुलिस कोड टेंपो चालक एवं मालिक को आज हिदायत देते हुए छोड़ा गया। अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द पुलिस कोड अपने नजदीकी थाना से ले लें।

यह भी पढ़े : पटना के पॉश इलाके में फायरिंग

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...