New Year के जश्न में डूबा पटना, पुलिस ने रात में चलाया गहन चेकिंग अभियान

पटना : नए साल की शानदार आगाज हो चुकी है। पटनावासी नए साल के जश्न में डूब गए। इस बीच पटना पुलिस की तरफ से गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद जिला मुख्यालय में सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी से लेकर थाना प्रभारी तक नए साल को लेकर पटना के सड़क पर वाहन चेकिंग करते हुए नजर आए। जिसमें पटना के डाकबंगला चौराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर कई गाड़ियां बैरिकेटिंग तोड़कर भागती हुई नजर आई। वहीं पुलिस ने खदेड़कर गाड़ियों को पकड़ा। जिसमें कई लोग शराब के नशे में धुत थे।

आपको बता दें कि पटना के डाकबगंला चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस और पटना पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें लगभग दर्जन भर शराबियों को पकड़ा गया। नए साल को लेकर पटना पुलिस सड़कों पर है ताकि नए साल के जश्न मनाने वाले लोगों में किसी प्रकार की सामाजिक तत्वों के द्वारा खनन न उत्पन्न हो पाए। खुद पटना के सिटी एसपी सेंट्रल स्वीटी सहरावत घूम -घूमकर चेकिंग का निरीक्षण किया। साथ उन्होंने बताया कि सामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पटना पुलिस सड़क पर हैं जो लोग भी कानून तोड़ेंगे उन पर करी कार्रवाई की जाएगी।

Patna Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : New Year पर पटना में लोगों ने की खूब मस्ती, धूम धड़ाके के साथ किया स्वागत

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...