पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री मंगल पांडे ने आज कोल्ड स्टोरेज की स्थापना एवं कोल्ड स्टोरेज पर सौर ऊर्जा की संस्थापना हेतु अनुदान के लिए कार्यादेश के वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने विशेष सचिव डॉ. वीरेंद्र प्रसाद, निदेशक एवं विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ शामिल हुआ एवं कोल्ड स्टोरेज संचालकों को कार्यादेश का वितरण कर संबोधित किया।राज्य में कोल्ड स्टोरेज (शीतगृह) की स्थापना एवं शीतगृहों पर सौर ऊर्जा की स्थापना के लिए आज पटना स्थित कृष्ण भवन में कृषि मंत्री मंगल पांडे द्वारा क्रमशः पांच करोड़ 60 लाख रुपया और 87. 50 लाख रुपए अनुदान के रूप में दी गई।
इस दौरान कृषि मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज के नव निर्माण के लिए ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत इसका सौन्दर्यर्दीकरण किया गया है। राज्य में 12 जिले ऐसे हैं जहां कोल्ड स्टोरेज नहीं है वहां कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने के लिए 50 फीसदी तक का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में जितना अधिक कोल्ड स्टोरेज होंगे फसलों की बर्बादी कम होगी सरकार कोल्ड स्टोरेज को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़े : देश के Farmers को मोदी सरकार ने दी बड़ी सौगात : मंगल पांडेय
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















