बरही में परिजनों ने ससुराल के सामने ही बेटी का किया दाह संस्कार

बरही. बीते सोमवार को बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरो गांव में 22 वर्षीय महिला का शव अर्धनिर्मित कुएं से बरामद हुआ था। मृतका की पहचान प्रीति कुमारी पति अजीत यादव के रूप में की गई है। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया और आज शव का ससुराल के सामने ही दाह संस्कार कर दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और परिजनों ने ससुराल वालों पर निर्मम हत्या का आरोप लगाया। घटना के संदर्भ की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि प्रीति कुमारी की शादी 22 अप्रैल को अजीत यादव पिता केशो महतो चतरो निवासी से हुई थी। शादी के चार महीने के भीतर ही बेटी का शव परिजनों ने पाया है।

वहीं घटना के बाद प्रीति के परिजनों ने बरही थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की। वही कार्रवाई करते बरही DSP के आदेश पर थाना प्रभारी ने मृतका के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। आज मंगलवार को मृतका के परिजन आक्रोशित होकर शव का दाह संस्कार ससुराल के सामने ही कर दिया दिया। इस घटने के बाद पूरे गांव सनसनी फैली है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...