रांची. आज आजसू पार्टी रातू प्रखंड समिति के द्वारा क्षेत्र में जन जागरण अभियान के लिए पदयात्रा की गयी। जन जागरण अभियान हेमंत सोरेन सरकार के वादाखिलाफी के विरुद्ध किया गया। इसको लेकर पार्टी के नेता ने बताया कि हेमंत सोरेन सरकार का युवाओं को प्रति वर्ष 5 लाख नौकरी देने का वादा को पूरा नहीं करना, स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति पर झारखंडी जनमानस से छलावा, और राज्य के सभी आदिवासी परिवार को नौकरी नहीं करके सुवर और बकरी पालन करने को नसीहत देने के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य राजीव मिश्रा, महिला प्रखंड अध्यक्ष बीना सिंह, एसटी मोर्चा अध्यक्ष रमेश उरांव, पंकज मुंडा, देवेंद्र पाहन, चंद्र दीप उरांव, सुचिता तुंबिल, शीला देवी, अरविंद केरकेट्टा, अविनाश लोहरा, अन्नू देवी, विशाल साहू, दिनेश बैठा, मुकेश साहू, दीपक साहू, रूपा देवी, कलावती देवी, प्रभा देवी, लक्ष्मी देवी, उज्ज्वल तिवारी, विवेक सिंह आदि सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Highlights


















