दिल्ली में नीति आयोग की बैठक आज, मुख्य सचिव एवं अन्य विभागीय सचिव होंगे शामिल

रांची : नीति आयोग की बैठक आज नई दिल्ली में होने वाली है. इस बैठक में झारखंड के विकास से जुड़े मामलों को मजबूती से उठाया जाएगा. बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के साथ अन्य विभागीय सचिव शामिल होंगे.

इन मुद्दों पर चर्चा होगी

बैठक में राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी और समाधान के उपायों पर विचार किया जाएगा. इसमें डीवीसी बकाया के अलावा, कोल रॉयल्टी, नमामि गंगे से जुड़े विषय, नक्सल प्रभावित जिलों के विषयों, प्रधानमंत्री आवास, रेलवे राजस्व, खनिज, ग्रामीण विकास, जनजातीय मामले सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में रविवार को हीं मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई. नीति आयोग भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में सोमवार को आयोजित होने वाली बैठक को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी.

बता दें कि सितंबर 2021 में नीति आयोग की टीम द्वारा झारखंड का दौरा किया गया था. उस समय कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई थी. उन्हीं बिंदुओं पर राज्य सरकार किस प्रकार अपना पक्ष रखेगी इसको लेकर विचार-विमर्श हुआ.

Jharkhand: मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी का निधन, सीएम हेमंत ने जताया शोक

India vs West Indies T20: रांची में 9 अक्टूबर के मैच...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची में T20 मुकाबला होगा। JSCA में तैयारियां तेज हैं और 5 या 6 अक्टूबर से...

Kedarnath Yatra: पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए Helmet अनिवार्य, 21...

 केदारनाथ पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं और घोड़े-खच्चर संचालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। 21 किमी मार्ग पर 13 भूस्खलन जोन संवेदनशील...

Gumla Viral Fever: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 70 से ज्यादा...

 गुमला के डुमरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 70 से अधिक छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में हैं। सभी का CHC डुमरी...