साथी जवान की गोलियों से शहीद हुए बिहार के तीन सीआरपीएफ जवान

साथी जवान की गोलियों से शहीद हुए बिहार के तीन सीआरपीएफ जवान : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मड़ईगुड़ा के

लिंगनपल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर में सोमवार की

सुबह ​जवान ने अपने ही साथियों पर गोली चला दी है.

इस घटना में चार जवानों के शहीद होने की खबर है.

मृतकों में बिहार के तीन जवान शामिल बताए जा रहे हैं.

एक जवान रोहतास जिले के संझौली थाना अंतर्गत गरुड़ा ग्राम के बताए जाते है.

मृतक धर्मेंद्र सिंह 40 वर्ष रामवचन सिंह के पुत्र थे. जवान की मौत की खबर सुन गांव में कोहराम मच गया.

पूरे गांव में मातम पसरा है.

घटना छतीसगढ़ राज्‍य के सुकमा जिले के लिंगमपल्ली गांव में स्थित सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर की है.

अबतक मिली जानकारी के मुताबिक करीब 3.30 बजे सुबह एक जवान ने विवाद के बाद अपनी एके-47 राइफल से अन्य

जवानों पर गोली चला दी.

जिसमें धर्मेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल में इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई.

shahid 22Scope News

 

सुकुमा में हुई घटना में शहीद जवान में बिहार के कैमूर जिला के नुआंव थाना अंतर्गत सातों अवंती गांव के महेंद्र सिंह का पुत्र धनजी सिंह शामिल हैं.

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सुकमा की घटना में बिहार के भोजपुर जिले के भी एक जवान की मौत हुई है.

मृत जवान राजमनी यादव मूल रूप से भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड के समरदह गांव के निवासी थे.

वर्तमान में परिवार जगदीशपुर के दुल्हिनगंज में रहता है.

पिता रामजी यादव भी दारोगा थे.

दो साल पूर्व उनका निधन हो चुका है.

मृत जवान जन अधिकार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह के साला है.

सोमवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया.

रिपोर्ट : दयानंद/नेहा

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...

Jharkhand Police Encounter: झारखंड में 22 महीने में 26 मुठभेड़, 3...

झारखंड में 11 जनवरी 2025 से 27 अक्टूबर 2026 तक करीब 26 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इनमें 3 अपराधियों की मौत और 33 के घायल...