कश्मीर में शहीद हुआ बिहार का लाल, मंत्री गिरिराज सिंह ने परिजनों से की मुलाकात

लैंडमाइंस विस्फोट में चार जवान गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शनिवार को हुई लैंडमाइंस विस्फोट की घटना में सेना के अधिकारी और बिहार के बेगूसराय जिले के लाल ऋषि रंजन शहीद हो गए. शहीद हुए लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन सिंह घर के इकलौते चिराग थे. उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया. वहीं शहीद ऋषि रंजन सिंह के परिजनों से बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुलाकात कर सांत्वना दी.

Lt Rishi Ranjan Singh1 22Scope News

इलाज के दौरान ऋषि की हुई मौत

बेगूसराय शहर के पिपरा मीरगंज मोहल्ले के रहने वाले व्यवसायी राजीव रंजन सिंह के इकलौते पुत्र 23 वर्षीय लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन सिंह रजौरी जिले के नौवेशरा के लाम सेक्टर में कलाल एरिया पर गश्त कर रहे थे. नियमित गश्त के दौरान नियंत्रण रेखा के पास एक लैंडमाइंस विस्फोट हो गया. इस दौरान चार जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए. लैंडमाइंस की चपेट में आने के बाद ऋषि को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लेफ्टिनेंट की इलाज के दौरान मौत हो गई.

एकलौते थे ऋषि रंजन

शहीद एक भाई और दो बहन थे. तीन भाई बहनों में ऋषि दूसरे नंबर पर थे और एक महीने पहले ही उनकी पोस्टिंग कश्मीर में हुई थी. शहीद लेफ्टिनेंट की बड़ी बहन भी सेना में मेजर के पद पर कार्यरत हैं. शहीद ऋषि अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे. उनके पिता शहर में फर्नीचर का व्यवसाय करते हैं. बेटे की शहादत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया और मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार और आसपास के काफी संख्या में लोग जमा हो गए.

सभी शहीद के परिवार से मिलकर सांत्वना दे रहे हैं.

Lt Rishi Ranjan Singh2 22Scope News

शहीद के खून का लिया जाएगा बदला: गिरिराज

शहीद ऋषि रंजन सिंह के परिजनों से बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुलाकात कर सांत्वना दी.

मुलाकात के बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि परिवार और समाज  ऋषि रंजन सिंह की शहादत से दुखी है.

लेकिन देश के लिए शहादत होने पर गर्व है.

मोदी सरकार में आतंकवादी हमले कम हुए हैं.

शहीद के खून का बदला लिया जाएगा.

परिजनों की मांग पर जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से बात कर पार्थिव शरीर के आने के बारे में जानकारी लेकर परिजनों को दी.

बताया जाता है कि रजौली से पार्थिव शरीर जम्मू आएगा उसके बाद पटना और फिर बेगूसराय लाया जाएगा.

एक साल पहले आर्मी में हुए थे भर्ती

बताते चलें कि 1 साल पहले आर्मी में जॉइन किया था और एक माह पहले जम्मू-कश्मीर में पोस्टिंग हुई थी.

दो बहनों में एकलौते ऋषि की शहादत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

छोटी बहन की शादी 29 नवंबर को होनी थी जिसको लेकर 22 नवंबर को शहीद छुट्टी में घर आने वाले थे,

लेकिन इस बीच उनकी शहादत हो गई.

रिपोर्ट : सुमित

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...