दूध के विवाद को लेकर पुत्र ने अपने पिता को कुदाल से काटकर की हत्या

बिक्रम : राजधानी पटना से सटे बिक्रम इलाके में दूध के पैसा के विवाद को लेकर एक पुत्र ने अपने पिता को कुदाल से हमला हत्या कर फरार हो गया। इधर, हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद बिक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बिक्रम थाना क्षेत्र के मझनपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कलयुगी पुत्र अमरेश कुमार ने अपने पिता की हत्या महज दूध के पैसा के विवाद को लेकर कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। मृतक अधेड़ की पहचान टीमल यादव के रूप में हुई है।

इधर, घटना को लेकर मृतक की पत्नी पानमतो देवी ने स्थानीय थाना में अपने पुत्र के खिलाफ आवेदन दिया है। मां ने बताया कि दूध के पैसा को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद शुरू हुआ और विवाद में ही घर में रखे कुदाल से मेरे पति के ऊपर हमला कर दिया जहां मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही पुलिस घटना को लेकर मृतक के परिवार से पूछताछ में जुट गई है। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र अमरेश कुमार फरार बताया जा रहा है।

यह भी देखें : 

घटना को लेकर बिक्रम थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया की पुलिस को सूचना मिली की बिक्रम थाना क्षेत्र के मझनपुरा गांव निवासी टीमल यादव की हत्या उसके पुत्र अमरेश कुमार के द्वारा हत्या कर दिया गया है। सूचना के सत्यापन को लेकर जब गांव में पहुंच गया तो टीमल यादव का शव घर के बाहर था। जब जांच की गई तो पता चला कि सर पर पुत्र के द्वारा कूदल से हमला किया गया जहां मौत मौके पर हो गई। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंचकर जांच कर रही है। घटना के बाद आरोपी पुत्र फरार है, जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस की टीम लगी हुई है।

यह भी पढ़े : पटना पुलिस की बड़ी उपलब्धि, अंतर्राष्ट्रीय बैंक डकैती गिरोह का किया भंडाफोड़

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Wasseypur Firing Case: वासेपुर गोलीकांड में 22 साल बाद फैसला, तीन...

Wasseypur Firing Case, धनबाद: धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर...

Coal India PLR Bonus: 1.96 लाख कर्मियों की नजर, कोलकाता में...

Coal India PLR Bonus, धनबाद: कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कोयला कर्मियों के सालाना बोनस यानी प्रदर्शन आधारित पुरस्कार (PLR) को लेकर शुक्रवार को कोल...

Khelari Hyva Road Accident: खलारी में भीषण हाइवा हादसा, अज्ञात वाहन...

Khelari Hyva Road Accident, खलारी: खलारी के चूरी मेन गेट के समीप खलारी-टंडवा मुख्य मार्ग पर शनिवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ।...