Advertisement
Advertisement

बेलघाट नट स्थान से पिता-पुत्र का शव बरामद, गोली मारकर की हत्या

बेलघाट नट स्थान से पिता-पुत्र का शव बरामद, गोली मारकर की हत्या

आरा : आरा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव में मिठाई दुकानदार व उनके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

DIARCH Group 22Scope News

मृतक की पहचान पिता-पुत्र के रूप में हुई

मृतकों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव निवासी प्रमोद कुशवाहा एवं उनके पुत्र प्रियांशु कुशवाहा शामिल है। वर्तमान में वह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में अपना मकान बना कर रहते हैं एवं पियनिया बाजार पर मौर्या नामक मिठाई का दुकान चलाते हैं। वही मृतक प्रमोद कुमार राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के कार्यकर्ता बताई जा रहे है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, छानबीन में जुटी

उधर, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस एवं मृतक बाइक बरामद किया है। हालांकि पिता और पुत्र की हत्या किसने और क्यों की। इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़े : लाखों का जेवरात उड़ाने वाले चार चोर गिरफ्तार, बरामद हुए सोने-चांदी के गहने

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय की स्वर्ण हुंकार सभा में क्यों...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय के दिनकर भवन में आयोजित स्वर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर और बेगूसराय निवासी अजीत भारती ने केंद्र की...