पैसा विवाद में ग्राहक की चाकू से गोदकर हत्या

मधुबनी : मधुबनी में दुकानदार ने 10 रुपए के विवाद में ग्राहक की चाकू से गोदकर हत्या कर दिया। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली चौक की है। बताया जाता है कि फुलकाही गांव का 20 वर्षीय राहुल कुमार मुरली चौक स्थित राजीव कुमार के नाश्ते की दुकान में नाश्ता किया और 30 रुपए के भुगतान में एक 10 रुपए के पुराने नोट को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद राजीव ने राहुल कुमार के पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगने से राहुल की मौत हो गई।

चाकू से गोदकर हत्या :

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया और छापेमारी कर राजीव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले को लेकर राजीव सहित पांच लोगों पर थाने प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : ट्रैक्टर चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

यह भी देखें :

अमर कुमार की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...