बदमाशों ने इटंर के छात्र की चाकू गोदकर की हत्या

बेतिया : बेतिया जिले में इंटर के एक छात्र की कुछ बदमाशों ने मंगलवार की रात चाकू गोदकर हत्या कर दी। चाकू गोदने से पहले युवक के साथ मारपीट की गई और फिर बदमाशों ने चाकू को सीने के आर-पार कर दिया। छात्र को लोग जीएमसीएच लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। देर रात हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बेतिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आईटीआई के आरडी लाइब्रेरी के पास की है। मृतक की पहचान पूर्वी करगहिया निवासी राजकिशोर दास के 17 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में की गई है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

फिलहाल घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है

घटना को लेकर मृतक के भाई प्रियांशु कुमार ने बताया की मेरा भाई घर जा रहा था। इसी बीच आरडी लाइब्रेरी के पास कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। भाई ने उसे फोन किया। उन्होंने कहा कि भैया मुझे कुछ लोगों ने घेर लिया है और मारपीट कर रहे हैं। जब मैं घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि भाई को कुछ युवक पीट रहे हैं। एक युवक ने मेरे भाई के पीठ में चाकू घोंप दिया। चाकू सीने को पार कर गया। प्रियांशु ने कहा कि उसके भाई ने बताया कि घटनास्थल पर आरडी लाइब्रेरी के संचालक ओम और सुजित सहित कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे जो आरडी लाइब्रेरी में रहते हैं। घटना के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। फिलहाल घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

यह भी देखें :

पुलिस ने कहा- कुछ युवक आपस में कर रहे थे मारपीट

डीएसपी सदर-1 विवेक कुमार दीप ने बताया कि घटना के तुरंत बात मौके पर पहुंचे तो पता चला कि कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। इसी बीच कुछ युवकों ने दिव्यांशु पर चाकू चलाया जिससे उसकी मौत हो गई। दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। डीएसपी ने बताया कि घटना के बाद कुछ लोग पहुंचे और आरोपी जिस घर में रह रहा था वहां एक रूम में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया और एक बाइक जला दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। हिरासत में लिए गए आरोपियों में मझौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले सरफराज और मेराज शामिल हैं। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है।

यह भी पढ़े : शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, दो लोग को गिरफ्तार…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...