CM नीतीश का लालू परिवार पर हमला, कहा- झूठमूठ यह लोग अपना करवाते हैं प्रचार

पटना : पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) अस्पताल में सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज यानी छह सितंबर को 188 करोड़ रुपए के लागत से नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संस्थान अस्पताल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आईजीआईएमएस में अब दवा और जांच की मुफ्त व्यवस्था होगी। पहले बेड की संख्या 770 थी अब 2500 बेड हो गई है। आईजीआईएमएस में निर्माण का काम हो रहा है। 1200 बेड का सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया जा रहा है। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने लालू परिवार, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है।

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने फिर दोहराया कि अब इधर-उधर का सवाल ही नहीं उठाता है। यहां जो भी विकास हुआ है वह बीजेपी के साथ मिलकर हुआ। सीएम ने इशारो में तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव पर हमला किया। उनकी सरकार में बिहार में कुछ नहीं हुआ। झूठमूठ में यह लोग अपना प्रचार कर रहे हैं। बिहार से लेकर दिल्ली तक अपना प्रचार करवाते हैं। नीतीश ने लालू परिवार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि हम दो बार गलती किए बाद में उनको हटा दिए। हम साथ थे आगे भी रहेंगे। उनलोगों ने कोई काम नहीं किया। जो भी काम हुआ हम दोनों (जदयू-बीजेपी) ने मिलकर किया।

यह भी पढ़े : CM नीतीश और नड्डा ने IGIMS ने नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संस्थान अस्पताल का किया उद्घाटन

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...