पटना : धूप अगरबत्ती और हवन सामग्री के निर्माता बादशाह इंडस्ट्रीज के संस्थापक अमित पाल सिंह और समस्त बादशाह परिवार के सौजन्य से आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों को पूजा की सामग्री का वितरण किया गया. इस अवसर पर लोक सभा सांसद चंद्रवंशी, मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री श्याम रजक समेत कई नेता और मंत्री शामिल हुए.
इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक सरदार जगजीवन सिंह ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से लगातार आस्था के इस महापर्व पर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जा रहा है. इस पर्व पर सरदार जगजीवन सिंह ने विनती की एक पेड़ अवश्य लगाएं ताकि जल का संरक्षण हो सके. क्यूंकि जीवन में जल बहुत जरूरी है. इस मौके पर मंत्री अशोक चौधरी ने छठ पूजा की बधाई दी.
रिपोर्ट : रॉबिन

















