महंगाई की मार झेल रहे छठ व्रतियों को मारवाड़ी युवा मंच ने पूजन सामग्री किया वितरण

कोडरमा : नहाए खाए के साथ आज से लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो गया है. महंगाई की मार झेल रहे छठ व्रतियों को कोडरमा में मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा की ओर से साड़ी, धोती और पूजन सामग्री का वितरण किया गया.

आर्थिक रूप से कमजोर छठ व्रती महिलाओं और पुरुषों के बीच प्रेरणा शाखा की महिलाओं ने साड़ी, धोती, पूजन सामग्री के अलावा आज इस्तेमाल होने वाले कद्दू का वितरण किया. तकरीबन 100 से ज्यादा छठ व्रतियों के बीच यह सामग्री वितरित की गई. गौरतलब है कि इस बार महंगाई चरम पर है और सूप दउरा से लेकर पूजन सामग्रियों की कीमत आसमान छू रही है, ऐसे में कई छठ व्रतियों को कटौती के साथ छठ पर्व करना पड़ रहा था.

बहरहाल प्रेरणा शाखा की ओर से मिली मदद से छठ व्रती महिलाओं का उत्साह एक बार फिर लौट आया है. छठ व्रती महिलाएं इस राहत को छठी मैया की कृपा बता रही है. महिलाओं का कहना है कि महंगाई के कारण इस बार कटौती के साथ व्रत कर रही थी, लेकिन छठी मैया की कृपा से बगैर किसी कमी के छठ मनाएंगे. वहीं दूसरी तरफ प्रेरणा शाखा की सदस्य का कहना है कि पहले कोरोना संक्रमण और अब महंगाई के कारण छठ व्रतियों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, ऐसे में छठ व्रतियों की मदद कर लोक आस्था के महापर्व में वे अपनी भागीदारी निभा रही है.

 

रिपोर्ट : अमित कुमार

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...