कुरडेग में एक ही परिवार से मिले 2 कोरोना पॉजिटिव

सिमडेगा : जिले के कुरडेग प्रखंड में सोमवार को कोरोना जांच में सात वर्षीय बच्चा व उसकी मां कोरोना पॉजिटिव मिले. कुरडेग थाना परिसर में कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया था. ओड़िशा की ओर से महिला अपने बच्चे को लेकर आ रही थी. जांच शिविर के पास रोककर उसकी जांच की गयी जांच में दोनों मां और बच्चे रैपिड किट में पॉजिटिव पाए गये. महिला ने बताया कि वो पहले से पॉजिटिव थी अपने भाई के घर कुरडेग जा रही थी. उसी क्रम में जांच में बच्चा भी पॉजिटिव हो गया.

जिला प्रशासन के द्वारा 108 एंबुलेंस कुरडेग भेजा गया. लेकिन घर वाले कोरोना पॉजिटिव बच्चा व उसकी मां को अस्पताल नहीं ले जाने दे रहे थे. उक्त लोगों का कहना था कि वे लोग  ओड़िसा में जाकर इलाज करा लेंगे. इधर अधिाकरियों के समझाने के बाद दोनों पॉजिटिव को कोविड केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों पॉजिटिव का इलाज भी शुरू कर दिया गया है.

इधर सिविल सर्जन पीके सिन्हा ने भी बच्चा और उसकी मां के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि पॉजिटिव मिले मरीज के पुरे परिवार का कोरोना जांच के लिये सैंपल ले लिया गया है.

रिपोर्ट : रविकांत

बढ़ते कोरोना के प्रकोप को लेकर आपदा प्रबंधन की बैठक आज, सख्ती के आसार

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...