NMCH में कोरोना विस्फोट, 59 डॉक्टर और 18 मेडिकल स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव

पटना : बिहार की राजधानी पटना में स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल यानी एनएमसीएच में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है. जहां नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के 59 डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं, कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए सभी 77 में से 59 डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट को RT-PCR जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

ऐसे में एक साथ इतने डॉक्टरों और मेडिकल स्टूडेंट्स के कोरोना संक्रमित पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. हालांकि ये सभी या तो बगैर लक्षण वाले मरीज हैं या फिर हल्के लक्षण वाले. फिलहाल इन सभी को अस्पताल कैंपस के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक यहां कुल 227 डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. जहां बीते 2 जनवरी को 84, 3 जनवरी को 72 और मंगलवार को 59 डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

इस दौरान एनएमसीएच के प्रिंसिपल डॉक्टर हीरालाल महतो ने बताया है कि अस्पताल के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच करवाई जा रही है. ऐसे में भारी संख्या में डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित निकलने की वजह से स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया है. जहां बाकी अस्पताल भी इस लिहाज से अलर्ट मोड में आ गए हैं. वे कोरोना संबंधी गाइडलाइन का चाक-चौबंद तरीके से पालन करा रहे हैं.

मेडिकल कैंप में पुलिस अधिकारी और जवानों की हुई जांच

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...