Breaking : कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…

Breaking 

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान कुल 63 प्रस्तावों पर  लगी मुहर।

  • कैबिनेट ने रांची करम टोली में आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण की स्वीकृति दी है।
  • आजीवन सजा काट रहे कैदियों की रिहाई को एक या उससे अधिक बार नामंजूर किए जाने के बाद पुनः पुर्नविचार का संशोधन को मंजूरी मिली।
  • 98.05 एकड़ जमीन बड़कागांव क्षेत्र में कोयला निकासी के लिए एनटीपीसी को 30 वर्ष के लिए लीज पर दिया गया।
  • सावित्री बाई फुले योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं की निजी विद्यालयों में कक्षा आठ में नामांकन को स्वीकृति मिली।
  • छतरपुर में शहरी जलापूर्ति योजना को मिली स्वीकृति।
  • सीएम ट्रांसजेंडर पेंशन योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी।
  • नर्सिंग नदेशालय के गठन को मिली मंजूरी।
  • अब 18 वर्ष तक के बहनों को भी मिलेगा मंईयां योजना का लाभ।
  • सहायक पुलिसकर्मियों को अवधि विस्तार को कैबिनेट ने मंजूरी।
  • इनको मानदेय के रुप में 13 हजार मिलेगा।
  • सहायक पुलिसकर्मियों अवकाश भी मिलेगा।
  • एक साल का अवधि विस्तार भी दिया गया है।
  • वर्दी भत्ता के रुप में सहायक पुलिसकर्मियों को 4 हजार रुपए भी दिया जाएगा।
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्य योजना की स्वीकृति।
  • शक्ति सदन योजना की स्वीकृति।
  • डोकरा पेंटिंग के विकास के लिए अध्ययन ,अनुसंधान के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट अहमदाबाद का चयन।
  • झारखंड मिल्क फेडरेशन के तहत ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों को तीन रुपए की दर से मिलने वाले प्रोत्साहन राशि को बढ़ा कर 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि किया गया।
  • बिरसा पीएम फसल बीमा योजना के अंतिम तिथि को बढ़ाने की स्वीकृत।
  • गढ़वा शाहपुर पथ के लिए 77 करोड़ की स्वीकृति।
  • अनुसूचित जाति की छात्राओं के लिए रांची के विमेंस कॉलेज के पास बनेगा हॉस्टल।
  • अनुसूचित ,जाति ,जनजाति के छात्रावास निर्माण , संचालन एवं प्रबंधन के लिए योजना में संशोधन की स्वीकृति।
  • झारखंड लोकसेवा आयोग के विभिन्न परीक्षाओं से जुड़े मामले के लिए 29 करोड़ की स्वीकृति।
  • आर्थिक रुप से कमजोर नागरिक के लिए सर्टिफिकेट निर्गत करने से जुड़े प्रावधान में संशोधन की स्वीकृति।
  • राज्य में रेप एवम पोस्को मामले के निष्पादन के लिए 22 फास्ट ट्रैक कोर्ट के संचालन को जारी रखने का निर्णय लिया गया।
  • हजारीबाग के बड़कागांव में 98.055 एक एनटीपीसी को लीज बंदोबस्ती के लिए सशुल्क स्वीकृति
  • न्यायदेश से 1991 के जनगणना कर्मियों के समायोजन की स्वीकृति।
  • झारखंड मोटर यान संवर्ग नियमावली को स्वीकृति।
  • अमृत मिशन के तहत 143 करोड़ की लागत से गढ़वा के वंशीधर में प्रशासनिक योजना की स्वीकृति।
  • झारखंड विधानमंडल सदस्यों के वेतन भत्ता एवं पेंशन में संशोधन की स्वीकृति।
  • पथ प्रमंडल दुमका में 20 किलोमीटर सड़क के लिए 32 करोड़ की स्वीकृति।
  • स्वास्थ्य विभाग के तहत नर्सिंग डायरेक्टरेट  के लिए पद सृजन की स्वीकृति।
  • झारखंड के सरकारी स्कूल में 9 से 12 तक के सभी छात्रों को मिलने वाले पोषक राशि में बढ़ोतरी …600 को बढ़ा कर 1200 रुपए किया गया।
  • झारखंड के विश्व विद्यालय में सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति के लिए नियम में संशोधन की स्वीकृति।
  • मिशन सक्षम आग्नबादी के तहत आग्नबाड़ी केंद्र में शौचालय निर्माण के लिए प्रति केंद्र 35 हजार और पेयजल के लिए 20 हजार की स्वीकृति।
  • विश्रामपुर में NH 98 पर सड़क निर्माण के लिए 97 करोड़ की स्वीकृति।
  • झारखंड गव्य तकनीकी संवर्ग नियमावली 2024 की स्वीकृति।
  • पूर्व सीएम , मंत्री के सहायक के वेतन भत्ता में संशोधन की स्वीकृति 43 हजार को बढ़ा कर 44900 के साथ बाकी भत्ता भी मिलेगा।

राज्यपाल ने ‘कश्यप का जीवन दर्शन’ पुस्तक का किया लोकार्पण

पटना : पटना स्थित जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान में लेखक डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक 'कश्यप का जीवन...

Jamtara Road Accident: एक पल की चूक और जिंदगी बदल गई!...

Jamtara Road Accident: बुधवार सुबह जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप...

भारत टेक्स-2026 में बिहार ने उभरते टेक्सटाइल हब के रूप में...

दिल्ली/पटना : देश के सबसे बड़े वैश्विक टेक्सटाइल आयोजन भारत टेक्स-2026 का शुभारंभ आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में हुआ। 17 जुलाई 2026...