हथियार लेकर रिल्स बनाना 2 नाबालिग को पड़ गया महंगा, जानी पड़ी जेल

नालंदा : नालंदा में दो नाबालिक को हथियार के साथ रिल्स बनाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। सोहसराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर हथियार लेकर दोनों नाबालिग को रिल्स बनाते गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले कर दिया है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की मोगल कुआं कब्रिस्तान में दोनों वाली हथियार लेकर वीडियो शूट कर रहा है। इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाशी ली तो उसके कमर से एक देसी कट्टा मिला। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि युवाओं और नाबालिग में रिल्स बनाने की ऐसी होड़ मची हुई है कि वे अपनी भविष्य की चिंता नहीं कर रहे हैं। आए दिन वीडियो शूट करने के दौरान बाइक स्टंट करने में कई को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसी रिल्स बनाने के चक्कर में पति पत्नी के रिश्तों में भी दरारें पड़ जाती है। यहां तक की तलाक की नौबत आ जाती है। मगर रिल्स बनाना नहीं छोड़ते हैं। मगर कई लोग रिल्स बनाने में अपनी एक अलग पहचान भी बनाई है। नाम इज्जत शोहरत के साथ साथ पैसे भी कमाए हैं।

यह भी पढ़े : Video और रिल्स बनाना पड़ा महंगा, छात्रा को कॉलेज प्रशासन ने कर दिया निष्कासित

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...