Paris Paralympics: लॉन्ग जंप में प्रवीण कुमार को गोल्ड, भारत को मिला 26वां मेडल

Paris Paralympics: भारत के प्रवीण कुमार ने 2024 पेरिस पैरालिंपिक (Paris Paralympics) में पुरुषों की लॉन्ग जंप टी64 स्पर्धा में 2.08 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता है और अपना लगातार दूसरा पैरालंपिक पदक जीता है। प्रवीण ने इससे पहले 2021 टोक्यो पैरालिंपिक में 2.07 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक हासिल किया था। इसके साथ ही पेरिस पैरालिंपिक में भारत के पदकों की संख्या अब 26 हो गई है। इनमें छह स्वर्ण, नौ रजत और 11 कांस्य हैं।

Paris Paralympics: प्रवीण कुमार को गोल्ड

इसके सथ ही प्रवीण कुमार, मरियप्पन थंगावेलु के बाद पैरालंपिक ऊंची कूद प्रतियोगिताओं में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय बने है। छोटे पैर के साथ पैदा हुए नोएडा के 21 वर्षीय एथलीट ने छह-प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में सीजन की सर्वश्रेष्ठ 2.08 मीटर की छलांग लगाकर पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।

Paris Paralympics: इन्हें मिले रजत और कांस्य

यूएसए के डेरेक लोकिडेंट ने 2.06 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता, जबकि उज्बेकिस्तान के तेमुरबेक गियाज़ोव ने 2.03 मीटर की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ, प्रवीण पेरिस में पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय हाई जम्पर बन गए हैं।

उत्तर प्रदेश के नोएडा के गोविंदगढ़ में जन्मे प्रवीण ने टोक्यो 2020 पैरालंपिक पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के पैरा-एथलीट के रूप में इतिहास रचा था। उन्होंने पुरुषों की ऊंची कूद टी64 श्रेणी में 2.07 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक हासिल किया था, जो रिकॉर्ड था।

बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट...

चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल, जमीन विवाद...

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में अपराधियों व घुसपैठियों के खिलाफ जीरो...

अररिया : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में भाग...