Paris Paralympics: कपिल परमार ने रचा इतिहास, जूडो में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Paris Paralympics: भारत के जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने आज पेरिस 2024 पैरालंपिक (Paris Paralympics) खेलों में जूडो में भारत के लिए पहला पैरालंपिक पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों के 60 किग्रा जे1 वर्ग में ब्राजील के एलील्टन डी ओलिवेरा को वल 33 सेकंड में हराकर ब्रॉन्ज पदक हासिल किया। कपिल की इस जीत से भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई, जिसमें 5 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य शामिल हैं।

Paris Paralympics: जूडो में कपिल को ब्रॉन्ज

पैरा जूडो सेमीफाइनल में 24 वर्षीय परमार को जे1 वर्ग में ईरान के एस. बनिताबा खोर्रम अबादी से 0-10 से हार का सामना करना पड़ा। 2022 एशियाई खेलों में इसी श्रेणी में रजत पदक विजेता परमार ने पहले क्वार्टर फाइनल में वेनेजुएला के मार्को डेनिस ब्लैंको को 10-0 से हराया था। हालांकि, आज उन्हें दोनों मैचों में पीला कार्ड मिला।

चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे कपिल परमार मध्य प्रदेश के एक गांव शिवोर से हैं। उनके पिता एक टैक्सी ड्राइवर का काम करते हैं, जबकि उनकी बहन एक प्राथमिक विद्यालय चलाती हैं। एक बच्चे के रूप में, मैदान में खेलते समय गलती से पानी के पंप को छूने के बाद कपिल बिजली के झटके की चपेट में आ गये थे, जिससे वह कोमा में चले गए थे।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...