Advertisment

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, विनेश फोगाट को जुलाना से मिला टिकट

Desk. बड़ी खबर हरियाणा से है। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 31 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। ओलंपियन विनेश फोगाट जुलाना सीट से चुनाव लड़ेंगी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव

वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल हो गये। दोनों का विधानसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, ‘आज विनेश फोगाट जी और बजरंग पुनिया जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए। आपको बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि मैं कांग्रेस का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं, क्योंकि बुरे समय में ही पता चलता है- अपना कौन है। जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था, तो BJP को छोड़कर आप सभी हमारे साथ थे। आप हमारे दर्द और आंसुओं को समझ पा रहे थे। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी विचारधारा से जुड़ी हूं, जो महिलाओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़ी है और सड़क से संसद तक उनके हक की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

वहीं बजरंग पुनिया ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद देता हूं। हम अन्याय के खिलाफ साथ मिलकर लड़ेंगे और हर संघर्ष में कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे। हमने महिला पहलवानों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ BJP की महिला सांसदों को पत्र लिखा था, लेकिन कोई हमारे साथ खड़ा नहीं हुआ। लेकिन कांग्रेस हर मोड़ पर हमारे साथ खड़ी रही।

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...

Ranchi Land Rate Update: एक अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन...

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अगस्त से जमीन, भवन और फ्लैट की नई सरकारी दरें लागू होंगी। नामकुम, कांके और रातू समेत कई...