राहुल गांधी से मिले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया, लड़ सकते हैं विधानसभा का चुनाव

Desk. पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि दोनों पहलवान कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा में विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के साथ राहुल गांधी की मुलाकात की तस्वीर शेयर की है।

राहुल गांधी से मिले विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहलवान विनेश फोगाट जुलाना और बजरंग पुनिया बादली सीट से कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति दोनों नामों पर एक- दो दिनों में मंजूरी दे सकती है। बता दें कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विनेश फोगाट जुलाना सीट से लड़ना चाहती थीं, लेकिन कांग्रेस शुरू में चाहती थी कि वह गुरुग्राम के पास किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ें। कांग्रेस सीईसी ने अब तक 90 में से 66 सीटों पर उम्मीदवारों को मंजूरी दे दी है। 66 की सूची में विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का नाम नहीं है।

बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट 2023 में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और तत्कालीन भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...