मौसम विभाग का अलर्ट, सूबे के कई जिलों में झमाझम बारिश तो कई में होगी वज्रपात

पटना : दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का अंतिम महीना चल रहा है। इस वर्ष बिहार में समान्य से करीब 25 फीसदी कम वर्षा हुई है। सितंबर महीने में जिस तरह की वर्षा होनी चाहिए उसके अनुकूल बहुत कम वर्षा देखने को मिल रही है। आज यानी शनिवार को बिहार के कई जिलों में वर्षा होने का पूर्वानुमान है। आज से नमी वाली हवा का प्रभाव बढ़ सकता है और वर्षा की ज्यादा उम्मीद बढ़ रही है। बिहार मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 11 सितंबर से अगले दो-तीन दिनों के लिए राज्य में बहुत ज्यादा सक्रिय वर्षा होने की संभावना है। खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में अत्यधिक वर्षा होने का अनुमान है। शनिवार को भी दक्षिण भाग के जिलों में वर्षा सक्रिय रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दक्षिण बिहार के रोहतास और भभुआ में वज्रपात के साथ भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। जबकि दक्षिण बिहार के कई जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ वज्रपात की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा जिले में अहले सुबह से ही वर्षा होने का एलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि राजधानी पटना, नालंदा और जहानाबाद में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है। उत्तर बिहार के भी कुछ-कुछ जिलों में भी आज हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है जो अगले दो-तीन दिनों तक इस तरह की मानसून की स्थिति बनी रहेगी।

यह भी पढ़े : बिहार के इन इन जिलों में आज वर्षा के साथ वज्रपात की भी संभावना, IMD का अलर्ट

यह भी देखें :

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Panapur Flood Relief: सारण के पानापुर में हेलीकॉप्टर से राशन एयर...

Panapur Flood Relief, सारण: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने हवाई मार्ग से राशन उपलब्ध कराने की...

Bokaro Illegal Truck Parking: बोकारो में ट्रक चालकों के लिए नए...

Bokaro Illegal Truck Parking, बोकारो: शहर और औद्योगिक क्षेत्रों में मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग रोकने के लिए जिला परिवहन विभाग...