राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची आएंगी, लाह अनुसंधान संस्थान के शताब्दी समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची आएंगी। इस दौरे के दौरान वे राजभवन में ठहरेंगी। 20 सितंबर को राष्ट्रपति भारतीय लाह अनुसंधान संस्थान, नामकुम के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे।

भारतीय लाह अनुसंधान संस्थान की स्थापना 20 सितंबर 1924 को हुई थी, और इस अवसर पर संस्थान अपना 100वां स्थापना दिवस मना रहा है। लाह अनुसंधान में यह संस्थान भारत का नेतृत्व करता है और लाह के उत्पादन, प्रसंस्करण, और निर्यात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

इससे पहले, 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी झारखंड दौरे पर आएंगे। वे जमशेदपुर में टाटा-पटना, टाटा-ब्रह्मपुर और देवघर-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर सुरक्षा और तैयारियों को लेकर राज्य प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

Railway Corruption Case: रांची में रिश्वत के आठ साल पुराने मामले...

रांची में भ्रष्टाचार के आठ साल पुराने मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व-मध्य रेलवे के दो अधिकारियों को तीन-तीन साल की सजा...

Jharkhand Weathe: रांची में 20 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का...

बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव के असर से झारखंड में मानसून सक्रिय रहेगा। रांची में 20 सितंबर तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं...

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...