Advertisement
Advertisement

Police गिरफ्त से भागा कैदी, बीती रात किया गया था गिरफ्तार

औरंगाबाद: औरंगाबाद पुलिस की कस्टडी से एक कैदी मेडिकल जांच के दौरान भाग निकला। कैदी के भागने की खबर के बाद पुलिस महकमे समेत जिला में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात औरंगाबाद में पुलिस ने एक होटल मालिक समेत एक जोड़े को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद रविवार को पुलिस तीनो को मेडिकल जांच के लिए लेकर सदर अस्पताल लाया गया था जहां से एक कैदी पुलिस की गिरफ्त से खुद को बचा कर भाग निकला। हालाँकि इस दौरान पुलिसकर्मी और अस्पताल में तैनात अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन कैदी भागने में सफल रहा।

बताया जा रहा है कि औरंगाबाद के जम्होर थाना की पुलिस ने चित्रगोपी गांव के समीप बीती रात एक होटल मालिक समेत दो लोगों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल जांच करवाने जब पुलिस उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंची तो उसी वक्त एक कैदी पुलिस की पकड़ से भाग निकला। मामले को लेकर जब जम्होर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि एक कैदी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है, जल्दी ही दुबारा गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Energy सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है मान सरकार, नहीं बख्शे जायेंगे दोषी

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Police Police Police

Police

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...