बिहार में बनी RJD की सरकार तो हम…, तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा…

पटना: गुरुवार को पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक तरफ मधुबनी के झंझारपुर में प्रधानमंत्री देश भर के पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे तो दूसरी तरफ राजधानी पटना में RJD ने पंचायती राज दिवस पर कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया। बिहार में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने में लगी हुई है।कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और बिहार की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला किया। RJD RJD RJD RJD 

Goal 6 22Scope News

उन्होंने एक बार फिर खटारा वाली बातों को दोहराते हुए कहा कि जब किसी गाड़ी की उम्र 15 वर्ष हो जाती है तो सरकार उसे खटारा घोषित कर देती है। सरकार उसे 20 वर्षों तक चलने का इजाजत नहीं देती क्योंकि वह गाडियां प्रदूषण करने लगती हैं। आप लोग जमीन से जुड़े हैं तो आप दूसरी भाषा में कहा सकते हैं कि एक ही खेत में 20 वर्षों तक किसी बीज को गिराते हैं तो वह फसल खराब हो जाती है और मिट्टी की शक्ति भी नष्ट होती है। आपलोग जनता के बीच जा कर यह संदेश जन जन तक पहुंचाएं और उनसे कहें कि एक बार राजद को सरकार बनाने का मौका जरुर दें।

यह भी पढ़ें – CSP संचालक से लूट की कोशिश करते हुए तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार…

अगर बिहार में राजद की सरकार बनती है तो हम बिहार की जनता को हर वह चीज देंगे जो वह चाहते हैं। हम बिहार में विकास की रफ्तार को गति देंगे साथ ही बिहार के युवाओं को रोजगार के साथ ही महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने में मदद करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   Pahalgam Attack: CCS की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, 48 घंटे के अंदर….

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...