जयराम महतो ने न्यूज 22स्कोप के साथ की बातचीत, ‘दुल्हन के साथ’ इस तस्वीर पर जानिए क्या बोले

रांची. डुमरी विधायक जयराम महतो ने आज न्यूज 22स्कोप से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बातें रखीं। साथ ही उन्होंने एक शादी के दौरान दुल्हन के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की अपनी तस्वीर पर भी बयान दिया। दरअसल, ये तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद उनके समर्थक उन्हें शादी की बधाई देने लगे थे।

तस्वीर को लेकर जयराम महतो ने कहा

उन्होंने न्यूज 22स्कोप से बात करते हुए कहा कि हम शादी के कार्यक्रमों में जाते रहते हैं। तस्वीरें वायरल होती हैं और आगे भी वायरल होती रहेगी। वह हमारी एक रिश्तेदार हैं। जिनका विवाह था। हम लड़की पक्ष से गए थे। मैं एक विधायक हूं तो बारात का इंतजार थोड़ी करेंगे। हमें कम से कम एक दिन में दो दर्जन शादियों को अटेंड करना पड़ता है। हमारी शादी नहीं हुई है।

विधायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी तस्वीर

बता दें कि, विधायक जयराम महतो 28 अप्रैल को एक तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी। इस तस्वीर में वो एक महिला के साथ नजर आ रहे थे। तस्वीर डालते ही जयराम महतो के पोस्ट पर कॉमेंट का ताता लग गया। लोग उन्हें शादी की बधाइयां देने लगे। एक यूजर ने उन्हें बधाई देते हुए कमेंट लिखा, “वैवाहिक जीवन की असंख्य, अनन्त, असीम शुभकामनाएं. नव दाम्पत्य जीवन सुखी, समृद्धि, शांति से परिपूर्ण रहे.”

मंत्री हफीजुल पर कही ये बात

वहीं मंत्री हफीजुल हसन की डॉक्टरेट डिग्री पर विधायक जयराम महतो ने कहा कि हफीजुल जी डॉक्टरेट की उपाधि लिए हैं, हमको इसकी जानकारी भी नहीं है। हमको जांचना होगा कि वो वहां कंटिन्यू पढ़ाई कर रहे थे कि नहीं। वो वहां के स्कॉलर थे कि नहीं। उन्होंने अपना थेसिस सबमिशन किया है कि नहीं। उन्होंने अपना एनुअल रिपोर्ट सबमिशन किया है कि नहीं। उनका वाइवा हुआ है कि नहीं। इन सब चीजों को हम जानेंगे तभी कुछ कह सकते हैं।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना। बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...