Energy सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है मान सरकार, नहीं बख्शे जायेंगे दोषी

चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार में अगर की बिजली की चोरी तो एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जायेगा। ये बातें मान सरकार में बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार में हम ऊर्जा की सुरक्षा को बढ़ावा देने और बिजली चोरी रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय नुकसान को रोकने के लिए नियमित जांच करें और बिजली की चोरी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

उन्होंने अधिकारियों को रोजाना रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया। बिजली मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि पावरकॉम, पीसीपीसीएल, पीसीटीसीएल के अधिकारी या कर्मचारी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बिजली चोरी में पाए गए तो पर बख्शा नहीं जायेगा। वह कर्मी चाहे किसी भी रैंक के हों उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब तक 81262 कनेक्शन की जांच की गई जिसमें अब तक करीब 13.30 करोड़ रुपया जुर्माना वसूला गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      AAP MLA की गाड़ी हुई दुर्घटना का शिकार

Energy Energy

Energy

Highlights

मुख्यमंत्री ने पटना के 3 गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण व विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के भद्र घाट, महावीर घाट एवं नौजर घाट के सौंदर्यीकरण एवं विकास परियोजनाओं का शिलापट्ट अनावरण...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ 2 युवक...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बेलईठ गांव में छापेमारी कर...

बिहार विधानसभा Live : ‘बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026’ पारित

पटना : बिहार विधानसभा के पांच दिन के मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पहले दो दिन में सरकार ने ऑनलाइन जुए पर...