Ranchi : रिम्स में छात्रा के साथ छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार, डॉक्टरों ने कर दिया कार्य बहिष्कार

Ranchi : राजधानी रांची के रिम्स में एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। रिम्स में इलाज करवाने आए मरीज ने रिम्स आंकोलाजी विभाग की एक जूनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) छात्रा से लिफ्ट में छेड़खानी की। जिसके बाद डॉक्टरों की शिकायत पर बरियातू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक का नाम कुलदीप कुमार बताया जा रहा है और वह कोकर का रहने वाला है।

Ranchi : डॉक्टरों ने घटना के बाद कार्य बहिष्कार कर दिया

घटना के विरोध में 6 विभागों के डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। सभी डॉक्टरों ने अस्पताल प्रबंधन से सुरक्षा की मांग की है। जिसके कारण मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  मिली जानकारी के अनुसार छात्रा जब ड्यूटी के लिए अस्पताल आ रही थी इसी दौरान लिफ्ट में एक युवक ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। इसके बाद लिफ्ट खुलते ही छात्रा ने चिल्लाना शुरु किया।

ये भी पढ़ें- Breaking : आज रांची आएंगे हिमंता बिस्वा सरमा, मृत अभ्यर्थियों के परिजनों से करेंगे मुलाकात… 

शोर सुनकर होमगार्ड के जवानों ने युवक को पकड़ लिया और बरियातू थाना की पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रिम्स में अपने दांत का इलाज कराने के लिए पहुंचा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ बरियातू थाने में मामला दर्ज कराया गया है। हालांकि रिम्स प्रबंधन का आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल नहीं करने का निर्णय लिया है।

Ranchi से सौरव सिंह की रिपोर्ट—

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...