प्यार में धोखा खा चुकी महिला को मिला नारी संस्था का सहारा, पुलिस के सहयोग से पहुंची ससुराल

जहानाबाद : प्यार में धोखा खा दर-दर भटक रही युवती को नारी संस्था का सहयोग मिला। नारी संस्था के सहयोग से ससुराल तक पहुंचाया गया। मामला चार साल पहले से जुड़ा है, जहां भेलावर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी सूर्यकांत कुमार आर्मी में नौकरी करता है। सूर्यकांत की मुलाकात नोएडा की रहने वाली लड़की शांति कश्यप से ट्रेन में हुई थी।

आपको बता दें कि बातचीत के क्रम में दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर भी आदान प्रदान किया। इसके बाद सूर्यकांत लगातार लड़की से मोबाइल पर बात करता रहा। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। फिर क्या था प्यार इस कदर प्रवान चढ़ा कि दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। कभी नोएडा तो कभी दिल्ली तो कभी जहानाबाद में होटल के मुलाकात होती रही। बंद कमरे में दोनों शादी भी कर लिए। लड़की बार-बार लड़के से अपने घर ले जाने की जिद करने लगी।

काफी जीद के बाद सूर्यकांत शांति को लेकर अपने गांव आया। लेकिन गांव आने के बाद लड़के के माता-पिता तथा अन्य लोगों द्वारा इस विवाह को स्वीकार नहीं किया गया। लड़की को घर से भगा दिया गया इसके बाद वह महिला थाने की शरण में गई।

प्यार में धोखा खा चुकी महिला को मिला नारी संस्था का सहारा :

महिला थाना के हस्तक्षेप के बाद लगभग छह महीने तक लड़के के घर में रही। इसके बाद लड़की को फिर घर से भगा दिया गया यहां तक की उसके मोबाइल के डाटा को समाप्त कर दोनों के बीच के संबंध की पूरी कहानी ही मिटाने की कोशिश की गई। लेकिन अपने ऊपर हो रहे अन्याय से शांति कश्यप बिना डरे न्याय की गुहार लगाती रही। अंततः न्याय दिलाने के लिए जागृति फाउंडेशन संस्था सामने आई और पुलिस के सहयोग से लड़की को उसके ससुराल पहुंचा गया।

हालांकि सेना का जवान सूर्यकांत अभी ड्यूटी में है। इस दौरान गांव की बड़ी संख्या में महिला पुरुष पहुंचे। सभी के सामने लड़के के माता-पिता को पुलिस वालों द्वारा सख्त रूप से कहा गया कि आगे से यदि इसे भगाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई होगी।

यह भी देखें : 

हालांकि लड़की को यह भी शंका है कि उसके ससुराल वाले लड़की की दूसरी जगह भी शादी कर दिए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि इस प्रेम प्रसंग में धोखा खा चुकी शांति कश्यप अपने पति और ससुराल में हमेशा हमेशा के लिए पारिवारिक रिश्तों के बीच बंद पाती है या फिर उसे किसी साजिश का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़े : चोरों ने बंद घरों को बनाया निशाना, एक साथ तीन घर में की चोरी

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...

निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी, गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत...

बेगूसराय : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर...

राबड़ी देवी से छीना गया 10 सर्कुलर रोड आवास, इस मंत्री...

पटना : बिहार से सियासी गिलायरे से एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

बिहार BJP का बड़ा ऐलान, प्रदेश कमिटी में 38 नेता शामिल,...

पटना : बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कमिटी में बड़ा ऐलान किया गया है। भाजपा ने बिहार के पदाधिकारियों की सूची जारी...

दिल्ली से लौटते ही सीधे नीतीश कुमार के आवास पहुंचे CM...

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज यानी 29 मई को एकदिवसीय दिल्ली दौरे से पटना लौट आए हैं। पटना एयरपोर्ट पर सीएम...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img