प्यार, धोखा और सुसाइट

नालंदा : कहते हैं प्यार में बड़ी ताकत होती है। प्यार के खातिर इंसान सारी हदें पार कर लेता है। प्यार के आगे सभी बेड़िया भी ढीली पड़ जाती है। फिर चाहे दूसरे देश की हो या गांव की। अपने प्यार को पाने के लिए सारी बंदिशों को दूर करके अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाता है। कुछ ऐसा ही मामला बिहार के नालंदा जिले के हरनौत थाना से है।

जीने मरने की कसमें खा कर घर से भागे देवर और भाभी ने अपनी जीवन लिला इसलिए समाप्त कर ली क्योंकि उसका प्यार घरवालों को मंजूर नहीं था। मामला हरनौत थाना क्षेत्र का है जहां रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में युवक-युवती की मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। आनन-फानन में रेल पुलिस दोनों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया जबकि विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

विवाहिता ने पत्नी पर लगाया आरोप

मृतक की पहचान विन्देश्वर यादव के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है। जबकि युवती की पहचान राकेश उर्फ पंकज की पत्नी शबनम कुमारी के रूप में की गई है। युवती की मानें तो एक साल पूर्व उसकी शादी हरनौत थाना इलाके के चकजैना गांव निवासी राकेश से हुई थी। उसका आरोप है कि उसका पति पूर्व में दूसरी शादी कर रखा था। वह अक्सर उसी के साथ पटना में रहता था। इस कारण जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो वह विरोध करने लगी। विरोध करने पर दहेज की मांग करते हुए पति और ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट किया करता था। घर में मारपीट होता देख देवर कुंदन को रास नहीं और परिवार वाले को मना किया।

देवर की सहानुभूति से भाभी को हुआ प्यार

सहानुभूति देख देवर-भाभी का रिश्ता प्यार में बदल गया। प्यार का परवान इतना चढ़ा की दोनों भागकर दिल्ली चले गए। इधर पुत्री के गायब होने पर युवती की मां ने मामला दर्ज कराया। इसके बाद जब पुलिस ने दबिश बनाना शुरू किया तो दोनों हरनौत लौट आया और साथ जीने मरने की कसम खाने की बात कह रेलवे प्लेटफार्म पर जहर खा लिया।

पती ने पत्नी पर लगाया अवैध संबंध का आरोप

सुबह जब आने जाने वाले यात्रियों को दोनों पर नजर पड़ी तो इसकी सूचना रेल पुलिस को दिया। जिसके बाद रेल पुलिस दोनों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लायी, जहां विवाहिता की मौत हो गई। वहीं विवाहिता के पति राकेश कुमार ने बताया कि उसके भाई और पत्नी के बीच अवैध संबंध था और दूसरी शादी की बात से इनकार दिया।

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष देव आनंद शर्मा ने बताया कि पूर्व में युवती की मां के द्वारा पुत्री के गायब होने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस दबिश के कारण दोनों वापस लौटे थे। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है

Jamui- फेसबुकिया प्यार में 15 वर्षीय किशोर पर आया 35 वर्षीय दो बच्चों की मां का दिल

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...