Palamu : धारदार हथियार से पति ने काट डाला महिला का गला और फरार…

Palamu : पलामू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या का आरोप महिला के पति के ऊपर लगा है। फिलहाल पति फरार बताया जा रहा है। मामला मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कुंड मुहल्ला का बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Palamu : मृतक के पति पर लगा है हत्या का आरोप

मृत महिला का नाम शायरा बानो है वहीं आरोपी पति का नाम शहाबु अंसारी बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार रात को खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए।

ये भी पढ़ें- Bokaro : नशे में धुत लोगों ने युवक पर कर दिया भुजाली से हमला, फिर युवक ने… 

सुबह जब मृत महिला की बहू सास को उठाने के लिए कमरे में गई तो देखा कि सास बिस्तर पर तड़प रही है। उसके गले पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। जिसके बाद बहू ने तुरंत इसकी सूचना अपने पति को दी। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

Palamu : बेटे ने पिता पर लगाया है हत्या का आरोप

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। मृतक के बेटे ने पुलिस को मामले में जानकारी देते हुए  बताया कि उसके माता-पिता में हमेशा विवाद रहता था। उसके पिता छत्तीसगढ़ में काम करते है। कुछ दिनों पहले ही वह घर आए थे। कई दिनों के बाद उसके माता-पिता साथ थे। बेटा पेशे से ऑटो चलाता है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : स्कॉर्पियो ने रोड किनारे चल रहे दंपत्ति सहित तीन को कुचला, दंपत्ति की मौत, एक घायल… 

उसने बताया कि कल आधी रात में उसके पिता को उसने रेलवे स्टेशन पर देखा था। पूछने पर पिता ने बताया कि वह किसी काम से बनारस जा रहा है। इसी दौरान सुबह खबर मिलती है कि उसकी मां का धारदार हथियार से हत्या कर दिया गया। बेटे ने अपने पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...