महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

बेतिया : इस वक्त बड़ी खबर बेतिया से है जहां मझौलिया थाना के मझरिया शेख पंचायत के वार्ड नंबर-5 में मंगलवार की बीती रात भसूर धर्मराज ने अपने ही भाई रामराज की पत्नी का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची मझौलिया पुलिस हत्यारा भसुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शव को अपने कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच भेजा। मृतिका आशा देवी के पति रामराज मुखिया एक वर्ष पूर्व में नौकरी करने विदेश दुबई गए हुए हैं। मृतिका के तीन वर्षीय पुत्र प्रिंश कुमार और एक वर्षीय पुत्री प्रियंका है। बताया जाता है कि आशा देवी अपने दो मासूम को लेकर अकेले अपने घर में सोई हुई थी। तभी बीती रात्रि भसुर अकेले का फायदा उठाकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़े : Bettiah में पूर्व मुखिया की हत्या, बमदाशों ने गोलियों से किया छलनी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Palamu Betla National Park: 1 जुलाई से 30 सितंबर तक क्यों...

Palamu Betla National Park: नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) के निर्देशों के अनुसार, झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल 'बेतला नेशनल पार्क' को 1 जुलाई...

राबड़ी आवास से शिफ्टिंग तेज, बागवानी में लगे पेड़-पौधों को भी...

पटना : पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास को खाली करने की...

लगातार सक्रिय दिख रहे हैं नीतीश कुमार, अचानक पहुंचे JDU प्रदेश...

पटना : बिहार के पूर्व सीएम व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार इन दोनों लगातार सक्रिय दिख रहे हैं। आज...