बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 20 सितंबर से, अमित शाह भी हो सकते हैं शामिल

रांची. खबर झारखंड की सियासत से है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 20 सितंबर से होगी। इस यात्रा की शुरुआत भोगनाडीह से होगी।

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर से

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं। बीजेपी की यह यात्रा 20 सितंबर से लेकर 30 तक चलेगी। इस यात्रा को संथाल से आगाज किया जा रहा है। यात्रा 6 चरणों में पूरी होगी।

बता दें कि, आज ही इस परिवर्तन यात्रा को लेकर प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी शामिल हुए।

इसके अलावा इस बैठक में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, राज्य सभा सांसद सह महामंत्री प्रदीप वर्मा, बीजेपी के सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...