अमित शाह आज करेंगे बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का आगाज़

साहिबगंज: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज झारखंड में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का उद्घाटन करेंगे। यह यात्रा सत्ताधारी दलों की वादा खिलाफी और आदिवासी आबादी के घटने के मुद्दों पर केंद्रित है। अमित शाह साहिबगंज की भोगना दी से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे।

इस परिवर्तन यात्रा का लक्ष्य 10 दिनों में एक करोड़ लोगों तक पहुंचना है। इसमें छह संगठनात्मक रथ शामिल हैं, जो राज्य के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के 200 से अधिक प्रखंडों में जाएंगे। यात्रा के दौरान लगभग 5000 किमी की दूरी तय की जाएगी, जिसमें 65 सार्वजनिक रैलियों और 50 से अधिक सामुदायिक बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

अमित शाह सुबह देवघर में बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर वीर शहीद सिद्धु कानू को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह साहिबगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि आम जनता को कोई कठिनाई न हो।

झारखंड बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है, जो रांची में सभा कर सकते हैं। यह यात्रा बीजेपी के लिए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगी।

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...