कटिहार में Police Team पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जख्मी

कटिहार: बड़ी खबर कटिहार से है जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले में कोढ़ा थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। घायलों में महिला सिपाही भी शामिल है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर भागे। घटना कोढ़ा प्रखंड के भटवारा पंचायत की है।

बताया जाता है कि भटवारा गांव के वार्ड संख्या सात में एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिजनों ने तीन लोगों को जादू टोना करने का आरोप लगा कर कर पिटाई की और बंधक बना लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद कोढ़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाये गए लोगों को ग्रामीणों के बंधन से मुक्त करा दिया। इसी से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले में कोढ़ा थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीणों के हमले के बाद पुलिसकर्मी अपनी जान बचा कर मौके से किसी तरह भागे।

घटना को लेकर कटिहार पुलिस का कहना है कि एक गांव के एक व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद ग्रामीणों ने इसे जादू टोना कर हत्या करने का आरोप लगाकर तीन लोगों को बंधक बना लिया था। कटिहार पुलिस ने ग्रामीणों के आक्रोश को झेलते हुए मॉब लिंचिंग की वारदात होने से पहले तीनो बंधको को ग्रामीण के कब्जे से मुक्त करा लिया। ग्रामीणों के हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   12 से Ambulance चालक जायेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, ये है मांग…

कटिहार से शाहजहां आलम की रिपोर्ट

Police Team Police Team Police Team

Police Team

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...