वाहन जांच के दौरान Pickup का पीछा करते वक्त पुलिस गाड़ी पलटी, चालक की मौत

दरभंगा: दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र के NH 27 पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तेज गति से भाग रहे एक पिकअप का पीछा करने के दौरान पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस की गाड़ी पलटने के बाद चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी पुलिसकर्मियों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना दिन के करीब चार बजे की बताई जा रही है। अन्य दिनों की तरह मंगलवार को भी मनीगाछी थाना की पुलिस NH 27 पर वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था। उसी क्रम में तेज गति से आ रहे पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया। जिसपर पिकअप का चालक अपनी गाड़ी को और तेज कर भागने लगा। गश्ती गाड़ी ने पिकअप वैन का पीछा करना शुरू कर दिया। उसी क्रम में यात्रियों से भरे एक टेंपो को ठोकर मारते हुए पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब दस फीट नीचे पलट गई।

घटना में पुलिस वाहन चालक औरंगाबाद निवासी विनोद कुमार सिंह के पुत्र सिपाही रवि कांत कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही घटना की जानकारी मिलते ही मनीगाछी थाना के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घायल पुलिस अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, सिपाही बिपिन कुमार पासवान, सतेंद्र कुमार सिंह सहित टेम्पो में चोटिल यात्री को इलाज के लिए मधुबनी जिला के पंडौल स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया तथा मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  कटिहार में Police Team पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जख्मी

दरभंगा से वरुण कुमार की रिपोर्ट

Pickup Pickup

Pickup Pickup

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...