Advertisment

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, घर का सामान जलकर खाक

बोकारो/बेरमो : बेरमो चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो मध्य पंचायत अंतर्गत भंडारटोला में मंगलवार को एक घर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई. जिसके कारण घर मे रखे हजारो की संपति जल कर राख हो गया. घरवालों एवं छठ पूजा में आये मेहमानों का भी सारा कपड़ा जलकर खाक हो गया.

जिनके घर में आग लगी है वे लोग गरीब परिवार से आते है. घटना को लेकर झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर सहयोग राशि दिया. साथ ही कहा कि आगे भी हर संभव मदद किया जाएगा. मामले की जानकारी संबंधित अधिकारी को दी गई.

समाजसेवी सदस्य पूनम कुमार ने दूरभाष से चंद्रपुरा सीओ संदीप कुमार से बात कर घटना की जानकारी देते हुए आपदा विभाग के तहत सहयोग करने की बात की. इस पर सीओ ने पीड़ित परिवार को चावल देने के साथ कहा कि जो भी सामान जला है. उसका आकलन कर जिला प्रशासन को भेजने के कार्य किया जाएगा, ताकि पीड़ित परिवार को लाभ मिल सके.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...