पटना : राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर चौराहा स्थित एक मकान में 65 वर्षीय सिविल कोर्ट के रिटायर्ड पेशकार कमल मल्होत्रा अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक, कमल मल्होत्रा की पत्नी बुधवार की शाम अपनी जेठानी के साथ मंदिर दर्शन के लिए गई थी। दर्शन कर घर जब वापस लौटी तो सेकंड फ्लोर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पड़ा मिला। काफी आवाज और खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कुछ आवाज नहीं आई।
आपको बता दें कि पत्नी ने मामले की जानकारी जक्कनपुर थाने पुलिस को दी। जक्कनपुर थाने की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दरवाजे तोड़ अंदर प्रवेश किया तो पाया कि फंदे से लटका हुआ 65 वर्षीय कमल मल्होत्रा का शव लटका पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। हालांकि सुसाइड नोट में क्या कुछ लिखा है इसकी जानकारी पुलिस ने नहीं दी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़े : पिस्टल के बैरल में फंसी थी गोली, निकालने के प्रयास में हुई फायरिंग
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















