पटना : खबर राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना परिसर से है। जहां उस समय थाना परिसर में हड़कंप मच गया। जब एक पुलिस पदाधिकारी ने सही तरीके से कॉक नहीं किया तो पिस्टल के बैरल से कारतूस अटक गई। इसी दौरान फिर से कॉक कर गोली निकालने के चक्कर में चल गई। हालांकि इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
बताया जाता है कि एक पुलिस पदाधिकारी ने पिस्टल को कॉक किया तो कारतूस बैरल में अटल गई। इसी बीच एक और पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और उन्होंने बैरल से कारतूस को निकालने की जल्दबाजी में कोशिश की। इस दौरान गोली चल गई। हालांकि पिस्टल का बैरल नीचे की तरफ था, इसके कारण किसी को नुकसान नहीं हुआ। हालांकि इस मामले पर गांधी मैदान डीएसपी-2 प्रकाश कुमार ने बताया कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। गलती के कारण पिस्टल से गोली चली है।
यह भी पढ़े : पटना पुलिस की बड़ी उपलब्धि, अंतर्राष्ट्रीय बैंक डकैती गिरोह का किया भंडाफोड़
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

















