तेजस्वी का डिप्टी सीएम पर तंज, कहा- विजय सिन्हा के घुटना में है दिमाग

दरभंगा : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता जन संवाद यात्रा के क्रम में तीसरे दिन दरभंगा पहुंचकर प्रेक्षागृह में पांच विधान सभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक से पहले तेजस्वी यादव ने परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए एनडीए सरकार पर जमकर हमला किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार 20 साल से लगातार विशेष राज्य का दर्जा की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन उनकी मांगे पूरी नही हो रही है।

तेजस्वी ने कहा कि अब तो केंद्र सरकार ने भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से मना कर दिया है। वही उन्होंने कहा कि NDA गठबंधन वोट बिहार के मतदाता से लेंगे। लेकिन यहां के जनता के साथ सौतेला व्यवहार करेंगे। इन्ही सभी मुद्दों को लेकर अभी कार्यकर्ता के साथ संवाद चल रहा है। उसके बाद जनता के बीच पूरी टीम के साथ उतरेंगे और तमाम बिहार के मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाने का काम करेंगे ।

विपक्ष के नेता बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से वो उपमुख्यमंत्री बने है। एक काम बता दे, जो उनके द्वारा किया गया हो। सिर्फ गाड़ी और सिक्योरटी लेकर जनता के पैसे से घूमते है।घूमना कोई काम है क्या। हम से ज्यादा जनता के बीच मे रहे है। रात दिन हमलोगों ने सड़को पर बिताए है। क्या वो हम से ज्यादा जनसभा किए हैं। ये लोग बेकार की बाते कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे है। कार्यकर्ताओं के साथ इंटरनल बैठक हो रही है। तो खुले में थोड़ी ही होगी। घुटने में जिसका दिमाग है तो उसके बारे में क्या कहेंगे।

यह भी देखें :

वहीं उन्होंने मिथिलांचल के चुनावी नतीजे पर कहा कि ठीक है नतीजे हमारे हिसाब से नहीं आई। लेकिन हम कमजोर नहीं है। बिहार में सबकी लड़ाई हमसे ही होती है। वही उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार भरष्टाचार में लगी हुई है। अभी जो बिहार में सर्वे हो रहा है। उस सर्वे बड़ा भ्रष्ट्राचार हो रहा है। बहुत खेला हो रहा है। सर्वे के नियम को सरल बनाना चाहिए। वही उन्होंने कहा कि पिछले बार तो सरकार लगभग बना लिए होते, अगर बेइमानी नहीं होती।

यह भी पढ़े : जननायक की धरती से तेजस्वी ने ‘जन संवाद यात्रा’ की कर दी शुरुआत

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Potka Migrant Worker Death: गरीबी ने छीना अंतिम दर्शन का हक!...

Potka Migrant Worker Death: पूर्वी सिंहभूम के पोटका ब्लॉक के एक प्रवासी मज़दूर की चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी...

Chatra Land Dispute Murder: जमीन के एक टुकड़े ने भाई को...

Chatra Land Dispute Murder: झारखंड के चतरा ज़िले के हंटरगंज पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित दातमी गांव में ज़मीन के विवाद को लेकर एक अधेड़...

Baghmara Land Subsidence: क्या अवैध कोयला खनन बना जमीन धंसने की...

Baghmara Land Subsidence: मंगलवार को बाघमारा-कतरास पुलिस स्टेशन इलाके के छाताबाद में अचानक जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया। ज़मीन धंसने से...