Advertisment

10 छात्रा हुई फूड प्वाइजनिंग की शिकार, विद्यालय में दहशत का माहौल

बांका : अमरपुर प्रखंड के भरको बीआरसी भवन के परिसर में अवस्थित कस्तुरबा आवासीय विद्यालय की 10 छात्रा गुरुवार को फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गई। जिस कारण विद्यालय के अन्य छात्राओं में दहशत का माहौल बन गया। आनन-फानन में विद्यालय की वार्डन सुजीत कुमारी और केयर टेकर रूबी देवी के द्वारा सभी छात्राओं को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉ. अपुर्व अमन सिंह के द्वारा छात्रा ब्युटी कुमारी (10 साल), शबनम कुमारी (14 साल), चांदनी कुमारी (12 साल), पुष्पा कुमारी (10 साल), लक्ष्मी कुमारी (13 साल), गायत्री कुमारी (10 साल), मोनिता कुमारी (10 साल), चांदनी कुमारी (12 साल), शबनम कुमारी (14 साल) और अर्चणा कुमारी (13 साल) का प्राथमिक उपचार किया गया। सभी छात्रा छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा की है।

पीड़ित छात्राओं ने बताया कि बुधवार की रात्री रोटी एवं आलू की सब्जी और गुरुवार की सुबह रोटी व चने की छोले खाकर अपने-अपने कक्षा में चली गई। थोड़ी देर के बाद जी मिचलाने के साथ उल्टियां होने लगी जिसकी शिकायत वार्डन से किया।छात्राओं का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि सभी छात्राओं में फूड प्वाइजनिंग की शिकायत थी। उपचार के बाद सभी छात्राओं की स्थिती सामान्य है। डॉक्टर ने आम लोगों से वासी भोजन खाने से परहेज करने की अपील किया।

यह भी देखें :

क्या कहती हैं कस्तुरबा आवासीय विद्यालय की वार्ड सुजीता कुमारी

इस मामले को लेकर विद्यालय की वार्डन ने बताया कि गुरुवार की सुबह छात्राओं ने रोटी और छोले का सब्जी खाई थी। थोड़ी देर के बाद दो छात्राओं ने उल्टी होने और आठ छात्राओं ने जी मिचलाने की शिकायत किया। जिसे फौरन उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद सभी छात्राओं की स्थिती सामान्य है।

यह भी पढ़े : बेहद तकलीफ के दौर से गुजर रही है 2 जुड़वा बहनें

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...