सात निश्चय-1 व सात निश्चय-2 की प्रगति के आधार पर जिलों की रैंकिंग

पटना : बिहार विकास मिशन द्वारा प्रत्येक माह ‘सात निश्चय-1’ एवं ‘सात निश्चय-2’ की महत्वपूर्ण योजनाओं में जिले की उपलब्धि के आधार पर जिलों का समेकित रैंकिंग प्रतिवेदन तैयार किया जाता है। ज्ञातव्य है कि जिलों की रैंकिंग सात निश्चय में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम में उनकी उपलब्धियों के आधार पर की जाती है एवं सात निश्चय-2 की योजनाओं में हर खेत तक सिंचाई का पानी, हर घर नल का जल का अनुरक्षण, सभी गाँवों में स्ट्रीट लाईट योजना, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन आदि की उपलब्धियाँ के आधार पर मूल्यांकन होते हैं। ‘सात निश्चय’ की संबंधित योजनाओं में कुल 100 अंकों में जिलों के मूल्यांकन के आधार पर उनकी रैंकिंग की जाती है।

सर्वप्रथम उपर्युक्त वर्णित योजनाओं की जिलावार रैंकिंग की जाती है एवं तत्पश्चात् योजनाओं की प्राथमिकता के आधार पर उसकी अधिमानता का निर्धारण करते हुये समेकित रैंकिंग प्रतिवेदन प्रत्येक माह प्रकाशित किया जाता है। बिहार विकास मिशन द्वारा प्रकाशित माह जुलाई, 2024 के जिलों के समेकित रैंकिंग प्रतिवेदन के अनुसार शीर्ष 10 जिलों में क्रमशः अररिया (76.22), बक्सर (74.90), नालन्दा (74.21), मुजफ्फरपुर (73.41), समस्तीपुर (72.77), कैमूर (72.77), लखीसराय (72.18), रोहतास (71.16), सीवान (70.06) एवं किशनगंज (68.65) विद्यमान रहे हैं जबकि निम्नतर पांच के प्रक्रम में मधुबनी (53.37), मधेपुरा (55.11), वैशाली (57.20), सहरसा (57.26) एवं बेगूसराय (58.02) रेखांकित किए गए हैं।

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने छपरा के मढ़ौरा में नव निर्मित 2 छात्रावासों को किया उद्घाटन

यह भी देखें :

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...