CM नीतीश ने छपरा के मढ़ौरा में नव निर्मित 2 छात्रावासों को किया उद्घाटन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज छपरा के मढ़ौरा प्रखंड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मढ़ौरा परिसर में नवनिर्मित 300-300 क्षमता के दो छात्रावासों के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मढ़ौरा के नवनिर्मित छात्रावासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में छात्रावासों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां भवन काफी सुंदर ढंग से बन गया है। यह मेंटेंन रहे और इसकी साफ-सफाई नियमित रूप से होता रहे, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें ताकि यहां आवासित छात्रों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

मुख्यमंत्री ने सारण जिला अंतर्गत 59.93 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आठ मॉडल थाना भवन, यातायात थाना भवन सहित कुल 22 पुलिस भवनों के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। इनमें सारण जिला अंतर्गत यातायात थाना भवन, सहाजितपुर थाना भवन एवं आउट हाउस, दरिहारा भुआल थाना भवन एवं आउट हाउस, अकीलपुर थाना भवन एवं आउट हाउस, मांझी थाना भवन एवं आउट हाउस, मकेर थाना भवन एवं आउट हाउस, पहलेजा थाना भवन एवं आउट हाउस, गौरा थाना भवन एवं आउट हाउस, नगरा थाना भवन एवं आउट हाउस के अतिरिक्त 13 थाना परिसरों में 20-20 महिला सिपाही बैरक का निर्माण कार्य किया जाना है।

Nitish Chapra 22Scope News

मुख्यमंत्री ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मढ़ौरा में सात निश्चय योजना-2 के तहत 306.63 लाख रुपए की लागत से वर्कशॉप एवं टेकलैब (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के नवनिर्मित भवन के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने वर्कशॉप एवं टेकलैब का मुआयना किया। मुआयना के क्रम में मुख्यमंत्री ने एडिटीव मैन्यूफैक्चरिंग लैब, रोबोटिक्स, एडवांस प्लबिंग, प्रोडक्ट वेरीफिकेशन एण्ड एनालयसिस लैब आदि का अवलोकन कर अधिकारियों से जानकारी ली। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने मढ़ौरा प्रखंड के ग्राम पंचायत राज अमनौर हरनारायण में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सौंदर्गीकृत अमृत सरोवर का भ्रमण किया। इस दौरान अमृत सरोवर प्रांगण में मुख्यमंत्री ने पौधारोपण किया एवं अमृत सरोवर के बत्तखों को दाना भी खिलाया।

Nitish Chapra 1 22Scope News

भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अमृत सरोवर के चारों तरफ पेवर ब्लॉक लगाएं ताकि लोग आसानी से टहल सकें। इसमें सीढ़ीनुमा घाट का भी निर्माण कराएं जिससे लोग सरोवर में स्नान, पूजा-पाठ वगैरह कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों की मीटिंग कर हमलोगों ने जल-जीवन-हरियाली अभियान शुरू करने का निर्णय लिया था क्योंकि जल और हरियाली रहेगी तभी सुरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री ने अमनौर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत राज अपहर में 22.48 करोड़ रुपए की लागत से कुल 20 योजनाओं के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, नवनिर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन, हरिजी अपहर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज अपहर सारण में विकास मद्द की राशि से निर्मित चहारदीवारी एवं प्रवेश द्वार का उद्घाटन, ग्राम पंचायत अपहर में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का उद्घाटन, ग्राम अपहर के वार्ड संख्या-8 में मनरेगा अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के चहारदीवारी निर्माण का उद्घाटन सहित अन्य कई विभागों की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत राज अपहर में स्थित तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तालाब के चारों तरफ सघन वृक्षारोपण कराने एवं पेवर ब्लॉक लगाने का निर्देश दिया।

Nitish Chapra 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल की चाभी, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साह अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का सांकेतिक चेक, अभियान बसेरा अंतर्गत सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों को सरकारी भूमि की बंदोबस्ती का प्रमाण प्रत्र, मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की चाभी, कुशल युवा कार्यक्रम एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित स्वीकृति पत्र चयनित लाभुकों को प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने सतत जीवीकोपार्जन योजना अंतर्गत 848 लाभार्थियों को तीन करोड़ 29 लाख 41 हजार रुपए का सांकेतिक चेक एवं 18137 स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण से संबंधित 127 करोड़ 75 लाख रुपए का सांकेतिक चेक जीवीका दीदियों को प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका नाम हमलोगों ने ही दिया है। बाद में केंद्र ने इस योजना को आजीविका के रूप में अपनाया, इसे भूलिएगा मत।

यह भी देखें :

मुख्यमंत्री ने हरिजी अपहर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विद्यार्थियों से बातचीत कर जानकारी ली। विद्यालय प्रांगण में स्केटिंग एवं अन्य खेल में भाग ले रहे बच्चों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सारण जिला के अमनौर प्रखंड अंतर्गत रामबल्ली नंदरानी इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय अपहर, सारण में आठ कमरा एवं चहारदीवारी के निर्माण कार्य से संबंधित शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, सांसद राजीव प्रताप रूड़ी, विधायक कृष्ण कुमार मंटू, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डॉ. प्रतिमा एस वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद, आयुक्त सारण प्रमंडल गोपाल मीणा, निदेशक माध्यमिक शिक्षा योगेंद्र सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक सारण रेंज नीलेश कुमार, सारण जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक सारण कुमार आशीष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों एवं कॉल सेंटर का किया लोकार्पण एवं शुभारंभ

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

 

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...