Advertisment

Dhanbad : तालाब में तैरता मिला नाबालिग युवक का शव, आक्रोशित लोगों ने फिर…

Dhanbad : धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहिर स्थित सात नंबर तालाब में एक किशोर का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गई। बड़ी संख्या मे लोग तालाब के समीप हो पहुंच गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी झरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही झरिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला।

Dhanbad : शादी विवाह डीजे बजाने का काम करता था रेहान

मृत युवक की पहचान भागा बाजार इमाम बाड़ा के समीप रहने वाले मोहमद रेहान अली के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है की रेहान अपने मामा बिकु के पास रहता था। बरनपुर (पश्चिम बंगाल) में उसके पिता के मौत के बाद से ही वो अपने मामा के पास ही रहता था। रेहान शादी विवाह व अन्य कार्यकमों में डीजे का काम करता था।

Dhanbad : बुधवार से ही घर नहीं लौटा था मृतक

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात से ही घर नहीं लौटा था। गुरुवार को उसका शव तालाब मे तैरता हुआ मिला। वही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को लोगों ने शव उठाने से मना कर दिया। लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की बात कह झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग को भागा मोड़ के समीप जाम कर दिया जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लगभग दो घंटे सड़क जाम रहने से पूरा झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग बाधित रहा।

ये भी पढ़ें- Lohardaga में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका… 

जिसके बाद झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के प्रतिनिधि सूरज सिंह, राजू खान, बबन मीनू धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों को काफी समझा-बुझाकर जाम हटवाया। विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह ने मृतक के परिजनों को तत्काल 30 हजार रूपए की आर्थिक सहायता कर अन्य सरकारी सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिया। जिसके बाद स्थानीय लोग शांत होकर सड़क को जाम हटाया।

झरिया धनबाद सचिन सिंह की रिपोर्ट—

 

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...

Durand Cup 2026: रांची में क्वार्टरफाइनल मुकाबले से पहले फुटबॉलमय हुआ...

Durand Cup 2026, रांची: डूरंड कप के इस सीजन में रांची का यह आखिरी मुकाबला है। इससे पहले शहर में छह मैच खेले जा...

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पटना में अटल बिहारी वाजपेयी की...

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के पाटलिपुत्रा पार्क में...