Dhanbad: तालाब से भैंस निकालने के दौरान डूबे बुजुर्ग की मौत

धनबाद : तालाब में डूबने से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्वाले की मौत हो गई.

मृतक अपनी भैंस को निकालने के लिए तालाब में घुसा था, जिसके बाद वह नहीं निकल सका.

मामला जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खिलकनाली बस्ती की है.

कीचड़ में फंस गये थे बुजुर्ग

गौरतलब है कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसनबनी 2 पंचायत अंतर्गत खिलकनाली गांव के

रहने वाले रामदयाल यादव बुधवार की सुबह अपनी भैंस को धोने के लिए तालाब में उतरा था.

जिसके बाद वह कीचड़ में फंस गया. भैंस खुद से बाहर निकल गई लेकिन राम दयाल यादव तालाब से नहीं निकल सका. तालाब में स्नान करने वाली महिलाओं ने शोर मचा कर लोगों को बुलाया. जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई देखते ही देखते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस एवं मुखिया भी मौके पर पहुंचे।

तालाब में काफी खोजबीन के बाद निकला शव

काफी देर बाद गांव के ही कुछ युवक तालाब में गए और काफी खोजबीन की. इसके बाद रामदयाल के शव को मुकेश कुमार गिरी नामक एक स्थानीय युवक ने तालाब से बाहर निकाला. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया है.

मृतक के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

इस पूरे मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं मुखिया ने कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत 4 लाख रुपया मुआवजा का प्रावधान है. जो मृतक के परिवार को दिलाया जाएगा.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Danapur: नाव पर खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, 4 मजदूरों की मौत

छपरा में जहरीली शराब पीने से 9 की मौत, कई लोगों की गई आंखों की रोशनी

Saffrn

Trending News

सिवान रेलवे स्टेशन पर नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,...

सिवान : सिवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर गश्त के दौरान सुरक्षा बलों की नजर दो संदिग्ध लावारिस बैगों पर पड़ी। बैगों की...

Jharkhand Academic Council: जैक की मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा का...

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट अब तक जारी नहीं हो सका है।Jharkhand Academic Council रांची: जैक की मैट्रिक...

Jharkhand Crime News: कोयला कारोबारी और होटल संचालक को मिली रंगदारी...

 झारखंड में कोयला कारोबार और होटल उद्योग से जुड़े लोगों को रंगदारी के लिए धमकी मिलने के मामले सामने आए हैं। पुलिस कॉल, ऑडियो...

बिहार MLC चुनाव : NDA की तरफ से उम्मीदवारों की हो...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाद लोक...

World Environment Day 2026: पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें झारखंडवासी, वन...

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर झारखंड वन विभाग ने राज्यवासियों से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिए सक्रिय भागीदारी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img