Advertisment

Bokaro : घर के बाहर खड़ी बच्ची को अचानक घसीटते हुए ले जाने लगे कुछ लोग फिर…

Bokaro : बोकारो में बीती रात कुछ अपराधियों द्वारा एक बच्ची का अपहरण करने का असफल प्रयास किया गया। हालांकि यह घटना पीड़िता के परिजनों के ततपरता से टल गई। हालांकि घटना में बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। फिलहाल बच्ची का सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के तेतुलिया बस्ती की है।

Bokaro : घर के बाहर से घसीटते हुए ले जा रहे थे अपराधी

पीड़ित बच्ची के पिता श्यामसुंदर यादव ने बताया कि मंगलवार की रात साढ़े 10 बजे अपनी माँ के साथ बच्ची दरवाजे के पास खड़ी थी ठी उसी वक्त लाइन कटी हुई थी। तभी बच्ची को दरवाजे पर छोड़कर उसकी मां घर में घुसी ही थी कि बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर बाहर आई महिला ने देखा कि उनकी बच्ची को कुछ लोग मारपीट कर घसीटते हुए ले जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : तालाब में तैरता मिला नाबालिग युवक का शव, आक्रोशित लोगों ने फिर… 

इसी दौरान परिजनों ने शोरगुल करना शुरु कर दिया। शोरगुल होते देख अपराधी बच्ची को छोड़कर भाग खड़े हुए। घटना में बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। जिसके बाद परिजनों ने घायल बच्ची को लेकर महिला थाना बोकारो पहुंचे जहां से उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि मामले में अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। यह मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट—–

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...

Durand Cup 2026: रांची में क्वार्टरफाइनल मुकाबले से पहले फुटबॉलमय हुआ...

Durand Cup 2026, रांची: डूरंड कप के इस सीजन में रांची का यह आखिरी मुकाबला है। इससे पहले शहर में छह मैच खेले जा...

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पटना में अटल बिहारी वाजपेयी की...

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के पाटलिपुत्रा पार्क में...